रतलाम/09 से 15 अगस्त तक चलेगा भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान

  
Last Updated:  अगस्त 3, 2026 " 05:10 अपराह्न"

09 से 15 अगस्त तक चलेगा भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान

रतलाम 03 अगस्त (स्पष्ट खबर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे भारतीय जनता पार्टी प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान चलायेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार जिले मे अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टोली का गठन किया है। टोली का संयोजक जिला महामंत्री महेश सोनी को बनाया गया है।


जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान 09 से 15 अगस्त तक चलेगा। इसमे तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। अभियान की जिला टोली मे संयोजक श्री सोनी के साथ सह-संयोजक के रूप मे जिला मंत्री अशोक पंड्या, अनुज शर्मा एवं जिला सह कार्यालय मंत्री अखिलेश सिंह को शामिल किया गया है।

 24 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *