मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की एक माह की कार्ययोजना तैयार करें : कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह

  
Last Updated:  अगस्त 3, 2026 " 06:44 अपराह्न"

Ratlam: शिविर की सूचना एक सप्ताह पहले देने तथा पूर्व तैयारी के दिए निर्देश

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस महत्वाकांक्षी अभियान को जिले में शत-प्रतिशत सफलता के साथ आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत एक माह की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए तथा प्रत्येक शिविर की सूचना संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक सप्ताह पहले उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ ले सकें।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शिविरों के पूर्व आवश्यक होमवर्क पूरा रखें, आवेदनों के लिए मानक प्रारूप तैयार करें तथा प्राप्त आवेदनों का श्रेणीवार संधारण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों में सांसद, विधायक, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंचों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए सामूहिक वाहनों के उपयोग को प्राथमिकता दी जाए तथा अधिकारी शिविर से पहले क्षेत्र का भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं का यथासंभव निराकरण करें।

बैठक में अभियान की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शिविर आयोजन से पूर्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों से संवाद करें, उनकी समस्याओं को समझें और छोटे-छोटे मुद्दों का भी समय रहते समाधान करें। उन्होंने कहा कि यह शासन का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है, इसलिए सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिविर के दौरान प्राप्त समस्याओं का अधिकतम निराकरण मौके पर ही किया जाए। शिविरों में स्थल निरीक्षण, संक्षिप्त समीक्षा बैठक, जनसंवाद तथा उद्यम संवाद का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे विभिन्न वर्गों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके। इसलिए सभी अधिकारी आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखें और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करें। व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकाधिक नागरिक शिविरों का लाभ उठा सकें।

अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले उद्यम संवाद का समन्वय महाप्रबंधक, उद्योग विभाग द्वारा किया जाएगा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 29 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *