नवागत कलेक्टर श्री कटेसरिया ने पदभार ग्रहण उपरांत मां कालिका माता के दर्शन कर जिले की खुशहाली की कामना की

  
Last Updated:  अगस्त 4, 2026 " 06:41 अपराह्न"

Ratlam:नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पदभार ग्रहण उपरांत मां कालिका माता के दर्शन कर जिले की खुशहाली की कामना की

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। जिले के नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने विधिवत पदभार ग्रहण करने के पश्चात शहर के प्रसिद्ध मां कालिका माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां कालिका की आरती कर जिले की सुख, शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की कामना की।

मंदिर परिसर में पुजारियों द्वारा उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान कलेक्टर श्री कटेसरिया ने जिलेवासियों के कल्याण एवं जनहितकारी कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, ग्रामीण एवं शहरी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 28 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *