रतलाम/ सैलाना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

  
Last Updated:  अगस्त 15, 2026 " 02:58 अपराह्न"

सुनील सिंह परिहार

रतलाम,15 अगस्त (स्पष्ट खबर)।देश की आजादी के 80वें पर्व पर 15 अगस्त को सैलाना नगर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नगर के बस स्टैंड स्थित विधायक कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डोडियार ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसी दिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय बस स्टैंड चौराहे पर पूर्व विधायक हर्षविजय गहलोत और दीनदयाल मार्केट में भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़ ने तिरंगा फहराया। नगर परिषद कार्यालय में परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ल द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

Ad

नगर की समस्त शासकीय संस्थाओं, विद्यालयों एवं कार्यालयों में संस्था प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। सुबह स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंची।

मुख्य कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

सैलाना अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

Ad
Ad
Ad
Ad

 55 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *