रतलाम/17 सितंबर को‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा

  
Last Updated:  सितम्बर 16, 2026 " 06:29 अपराह्न"

Ratlam: गुलाब चक्कर पर दोपहर 1 बजे से होगा नारी आजीविका महोत्सव

रतलाम (स्पष्ट खबर)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 17 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय “नमो युवा शक्ति” (नारी आजीविका महोत्सव) का आयोजन रतलाम के गुलाब चक्कर पर दोपहर 01:00 बजे से किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई शंभूलाल चंद्रवंशी रहेंगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की 15 से 29 वर्ष की सभी Gen-Z युवतियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

कार्यक्रम का उद्धेश्य स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों एवं उनके परिवार की Gen-Z युवतियों को खेल, कला, स्वास्थ्य, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह परिवारों की युवतियों के साथ-साथ RSETI एवं DDU-GKY संस्थाओं से प्रशिक्षित युवतियां इसमें शामिल होंगी।

कार्यक्रम में यूथ मैराथन, रस्सा-कशी, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, कैरम, चेस, सुडोकू, चम्मच-नींबू रेस एवं चेयर रेस, देशभक्ति व लोकगीत-लोकनृत्य की संगीतमय प्रस्तुतियां, मिलेट एवं पारंपरिक व्यंजनों पर आधारित कुकिंग प्रतियोगिता, क्विज़ तथा सामूहिक योगाभ्यास भी होगा।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

 19 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *