Ratlam: राजस्व का महा अभियान 15 जनवरी से प्रारंभ हुआ

  
Last Updated:  जनवरी 15, 2024 " 05:56 अपराह्न"

रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश अनुसार रतलाम जिले में भी 15 जनवरी से राजस्व महा अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। इस दौरान राजस्व विभाग के पटवारी पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ग्रामों में खसरा बी 1 का वाचन करेंगे। यह कार्रवाई 7 दिवस में पूर्ण कर ली जाएगी। अभियान आगामी 29 फरवरी तक संचालित किया जाएगा।

कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने बताया कि राजस्व महा अभियान में राजस्व संबंधी प्रकरण आरसीएमएस में दर्ज कराए जाएंगे। नागरिकों की सुविधा के लिए लोक सेवा केंद्र के अलावा अब एमपी ऑनलाइन तथा सीएससी किओस्क के माध्यम से भी आरसीएमएस पर प्रकरण दर्ज कराई जा सकेंगे। महा अभियान में 31 दिसंबर 2023 की स्थिति में समय सीमा पार कर चुके लंबित प्रकरणों को चिन्हित किया जाकर न्यायालय में नियमित सुनवाई द्वारा नामांतरण, बटवारा, अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

राजस्व महा अभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज करना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सैचुरेशन, आधार से ई केवाईसी तथा खसरे की आधार से लिंकिंग आदि आमजन से संबंधित राजस्व समस्याओं का निराकरण किया जावेगा।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 919 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *