बिजली कंपनी के 3 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जाँच के आदेश

  
Last Updated:  मार्च 6, 2020 " 03:38 पूर्वाह्न"

भोपाल:6 मार्च, 2020(स्पष्ट खबर) राजस्व वसूली के लिये निर्धारित लक्ष्य और उपभोक्ता सेवाओं के प्रति रूचि नहीं दिखाने और कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा तीन वरिष्ठ अधिकारियों की विभागीय जाँच के निर्देश जारी किये गये हैं।

जिन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं इनमें तत्कालीन उप-महाप्रबंधक ग्वालियर श्री गगन देव, गोहद के श्री हरीश मेहता तथा रायसेन के श्री के.के. सिंह शामिल हैं। इसी प्रकार डबरा के उप-महाप्रबंधक श्री जी.एस. लांबा को प्रति यूनिट नगद राजस्व वसूली (सीआरपीयू) में कमी तथा कार्य में कोताही बरतने के चलते आरोप पत्र जारी किया गया है।

इनके अलावा कंपनी ने संचालन एवं संधारण भोपाल के तत्कालीन उप-महाप्रबंधक श्री एम.एल. निकरवार तथा मौजूदा महा-प्रबंधक श्री प्रदीप सिंह चौहान को भी राजस्व वसूली में गिरावट आने और उनके द्वारा राजस्व वसूली में रूचि न लेने के मद्देनजर कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।

 1,532 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *