उज्जैन में बिगड़े हालात, 16 नए पॉजिटिव मिलने से मरीजों का आकड़ा पहुंचा 235 –

  
Last Updated:  मई 9, 2020 " 09:10 पूर्वाह्न"

उज्जैन:9 मई 2020 (स्पष्ट खबर) उज्जैन में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है ,शुरुआत से कोरोना पर नियंत्रण न रख पाने वाले उज्जैन में अब स्थिति और बिगड़ी जा रही है| शनिवार को आई रिपोर्ट में 16 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन्हें मिलाकर उज्जैन में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 235 हो गई है।

दरअसल उज्जैन में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को आई 16 लोगों की रिपोर्ट से अब जिले में संक्रमित मरीजों का आकड़ा 235 पहुँच चूका है। वहीं संक्रमण के कारण दो और लोगों की मौत हुई है। जिससे जिले में कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या 45 हो गई। जबकि राहत की बात ये है कि 69 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। शुक्रवार सुबह तक 55 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके थे।

 2,095 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *