प्राचार्य के निलंबन पर स्कूल के विधार्थी सड़क पर बैठे, दिया धरना

  
Last Updated:  जनवरी 16, 2020 " 08:54 पूर्वाह्न"

रतलाम, 16 जनवरी,2020 (स्पष्ट खबर)। रतलाम जिले के शासकीय हाईस्कूल मलवासा में वीर सावरकर के फोटो छपी कॉपियां वितरित होने के मामले में आज 16 जनवरी को निलंबित प्राचार्य आरएन केरावत के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी उतर आया है। वहीं स्कूली विद्यार्थियों ने स्कूल से कुछ ही दूरी पर रतलाम खाचरोद रोड पर जाम कर दिया है। रतलाम से नागदा जाने वाली मुख्य रोड होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई है, वाहन चालक खेतों में से होकर निकल रहे हैं। विद्यार्थियों की मांग है कि उनके प्राचार्य को बहाल किया जाए।
रतलाम जिले के शासकीय हाईस्कूल मलवासा में वीर सावरकर के फोटो छपी कॉपियां वितरित होने के मामले में निलंबित प्राचार्य आरएन केरावत के समर्थन में स्कूली विद्यार्थियों ने रतलाम खाचरोद रोड पर जाम लगा दिया, मोके पर पुलिस बल पहुचा है।

मालूम हो कि कॉपियों का वितरण वीर सावरकर हितार्थ जनकल्याण समिति द्वारा निशुल्क किया गया था। कॉपियों के दोनों तरफ सावरकर के फोटो और जीवनी के साथ ही एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) के पदाधिकारियों के फोटो छपे थे। कॉपियों का वितरण चार नवंबर को किया गया था, लेकिन शिकायत के बाद कार्रवाई दो दिन पहले संभागायुक्त द्वारा की गई। जिस समिति ने स्कूल में कॉपियां बांटी थी, उसके पदाधिकारी भाजपा समर्थक हैं। समिति ने ही कॉपी वितरण के फोटो और जानकारी फेसबुक पर अपलोड की थी। संभागायुक्त ने बिना अनुमति के आधार पर कॉपी वितरण कार्यक्रम करने का हवाला देते हुए राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त प्राचार्य को निलंबित किया था।
बांगरोद चौकी प्रभारी मय बल के साथ मौके पर पहुच कर बच्चो को समझाइश दे रहे हैं।

 2,142 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *