प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन

  
Last Updated:  जून 30, 2020 " 11:24 पूर्वाह्न"


नई दिल्ली: देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि त्यौहारी सीजन और कोरोना संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार दीवाली और छठ पूजा तक यानी नवम्बर महीने के आखिर तक कर दिया जाएगा। प्रत्येक परिवार को हर महीने पांच किलो गेहूं या चावल औऱ एक किलो चना दिया जाएगा। इसमें 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। 

अनलॉक 1 से लापरवाही बढ़ती जा रही है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना से होने वाली मृत्यु दर को देखें तो दुनिया के अनेक देशों की तुलना में भारत संभली हुई स्थिति में है। समय पर किए गए लॉकडाउन और अन्य फैसलों ने भारत में लाखों लोगों का जीवन बचाया है लेकिन हम यह देख रहे हैं देश में अनलॉक हुआ है व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार में लापरवाही बढ़ती चली जा रही है। पहले हम मास्क को लेकर, 2 गज की दूरी को लेकर, 20 सेकंड तक दिन में कई बार हाथ धोने को लेकर काफी सतर्क थे लेकिन आज बहुत ही चिंता का कारण है। 

गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों को रोकना होगा: प्रधानमंत्री

नियमों का पालन किया गया था अब सरकारों को स्थानीय निकाय की संस्थाओं को देश के नागरिकों को फिर से उसी तरह की सतर्कता दिखाने की जरूरत है। विशेषकर कंटेनमेंट जोंस में, उस पर तो हमें बहुत ध्यान देना होगा। जो भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं हमें उन्हें रोकना होगा रोकना होगा और समझाना भी होगा। अभी आपने खबरों में देखा होगा एक देश के प्रधानमंत्री पर ₹3000 का जुर्माना सार्वजनिक स्थल पर भारत में भी प्रशासन को ऐसा करना होगा।

किसान और करदाता दोनों को धन्यवाद

आपने देश का अन्न भंडार भरा है इसलिए आज गरीब का चूल्हा जल रहा है। आपने ईमानदारी से टैक्स भरा है, अपना दायित्व निभाया है इसलिए आज देश का गरीब संकट से मुकाबला कर पा रहा है। आज अगर सरकार सबको राशन दे रही है तो उसका क्रेडिट अन्नदाता किसान औऱ दूसरा ईमानदार टैक्सपेयर को जाता है। मैं हर किसान और करदाता को धन्यवाद देता हूं।

 2,379 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *