सैलाना: कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु बैठक में धर्मगुरुओं से चर्चा-

  
Last Updated:  जुलाई 22, 2020 " 01:24 अपराह्न"

सुनील परिहार

सैलाना: 22 जुलाई, 2020(स्पष्ट खबर)| सैलाना नगर में कोरोना महामारी के केस आने पर अनुविभागीय अधिकारी सुश्री कामिनी ठाकुर द्वारा आज अति आवश्यक बैठक थाना परिसर में रखी गई lजिसमें अनुविभागीय अधिकारी महोदय सुश्री कामिनी ठाकुर द्वारा क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु विचार विमर्श किया गया इस बैठक में विशेष रुप से सैलाना क्षेत्र के विभिन्न समाजों के धर्मगुरु एवं सैलाना नगर के पत्रकार गण मौजूद थे l कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु अति आवश्यक इस बैठक में धर्मगुरुओं एवं प्रशासन के बीच यह सहमति बनी कि अब मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं पर शासन के कड़े दिशा निर्देशों का पालन करना होगा गर्भ ग्रह तक जाने की इजाजत सिर्फ पुजारी को ही रहेगी, श्रद्धालुओं एक निश्चित दूरी तक ही किसी भी धार्मिक स्थान तक आने की छूट रहेगी l साथ ही इस संक्रमण महामारी के विषय में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या बाहमक पोस्ट करने वालों पर भी प्रशासन एवं पुलिस की पैनी नजर रहेगी l बैठक में एसडीओपी पुलिस श्री बीआर सोलंकी तहसीलदार श्रीमती अनीता, थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर शैलेश डांगी मुख्य नगरपालिका अधिकारी अरुण पाठक अधिकारीगण द्वारा कोरोना संक्रमण महामारी से रोकथाम एवं बचाव हेतु अपने विचार व्यक्त किए l बैठक में पत्रकार-गण , विमल कटारिया ,जगमोहन राठौड़ , बुरहान लुकमानी, सुनील परिहार , असलम खान, सुरेंद्र मेहता, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह राठौड़ सहित सैलाना क्षेत्र के कई धर्मगुरु उपस्थित रहे l

 2,070 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *