धामनोद धरना प्रदर्शन: नहीं माने प्रदर्शन कारी, भाजपा नेताओं ने हाथ जोड़कर कहा यह चले हम-

  
Last Updated:  अक्टूबर 15, 2020 " 12:34 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद | रतलाम जिले के नप धामनोद में पुलिस चौकी के सामने धरना दे रहे व्यक्तियों को मनाने देर रात पहुंचे विधायक दिलीप मकवाना एवं भाजपा नेताओं द्वारा धरना दे रहे व्यक्तियों को मनाने के काफी प्रयास किया लेकिन जब धरना दे रहे व्यक्ति नहीं मानें और अपनी मांगों पर अडे रहे तो नेताओं ने भी इनके हाथ जोड़कर रवाना हो गयें|
मामला इस प्रकार है गत दिनों 10 अक्टूबर को धामनोद में नवीन बस स्टैंड भूमिपूजन कार्यक्रम क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक दिलीप मकवाना , भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा आदि के आतिथ्य में समपन्न हुआ है
कार्यक्रम को लेकर पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार उक्त कार्यक्रम में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम में नेताओं का विरोध करने की सुचना पुलिस को पुलिस सुत्रों द्वारा मिली थी जिस पर पुलिस चौकी धामनोद के पुलिसकर्मीयों द्वारा नगर के दो व्यक्तियों को जानकारी हेतु पुलिस चौकी पर बुलाया गया था
वहीं धरना प्रदर्शन कर रहे व्यक्तियों के अनुसार पुलिस ने उक्त कार्यक्रम के एक दिन पूर्व 9 अक्टूबर को नगर के चार व्यक्तियों को पुलिस चौकी पर बुलाया गया था जिसमें भाजपा रतलाम जिला पिछड़ा मोर्चा नेता जितेंद्र सोनी, भाजयुमो नामली मंडल अध्यक्ष उमेश पोरवाल, एवं हिंदू संगठन पदाधिकारी कमलेश शर्मा, कमलेश पंवार को पुलिस चौकी धामनोद पर बुलाया गया एवं उक्त कार्यक्रम में विरोध करने के विषय में पुलिस ने पूछताछ करी जिसकों लेकर उक्त चारों व्यक्तियों एवं इनके समर्थकों ने पुलिस प्रशासन से मांग रखी की जिसने भी यह गलत जानकारी देकर हमारी मान प्रतिष्ठा को खराब किया है उस व्यक्ति पुलिस सुत्रों का नाम सार्वजनिक किया जाये जब पुलिस ने इनको समझाया ओर सुत्रों का नाम सार्वजनिक करने से इंकार किया गया जिसके फलस्वरूप नाराजगी व्यक्त कर उक्त व्यक्तियों द्वारा समर्थकों सहित पुलिस चौकी धामनोद के बाहर धरने पर बैठ गये एसडीओपी सैलाना एवं थाना प्रभारी सैलाना के द्वारा समझाइश के बाद रात्रि को प्रदशनकारियों ने ज्ञापन देकर 48 घंटे में उक्त विषय में पुलिस को गलत जानकारी देने वाले पुलिस सुत्रों का नाम सार्वजनिक करने की मांग कर धरना समाप्त किया था
उसके बाद उक्त व्यक्तियों एवं ग्रामीणों द्वारा रतलाम पहुच कर एसपी के नाम ज्ञापन देकर जांच की मांग भी करी गई है
वहीं बुधवार से उक्त विषय को लेकर चारों व्यक्तियों एवं समर्थकों द्वारा पुलिस चौकी धामनोद के पास टेन्ट तंबू लगाकर धरने पर बैठ कर पुलिस के सुत्रों के नाम सार्वजनिक करने की मांग करने लगे पुलिस अधिकारियों के द्वारा समझाने पर भी बात नहीं बनीं तो देर रात को विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनु यादव, भाजपा नेता डॉ. विजय चारेल आदि ने धरना स्थल पर पहुँच कर समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनीं तो नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर रहे व्यक्तियों के सामने हाथ जोड़ लिए ओर कहा की प्रभु आपकी सारी बात सुन लि यह चले हम जो वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है,

धामनोद धरना प्रदर्शन:वायरल वीडियो

आज दूसरे दिन भी पुलिस चौकी धामनोद के पास धरना प्रदर्शन जारी , रखकर प्रदर्शन कारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं|


हाल फिलहाल प्रदर्शन कारियों द्वारा इस विषय में धरना प्रदर्शन जारी रख कर अपनी मागों को लेकर अड़े हुए हैं|

धामनोद में धरना प्रदर्शन जारी

 2,259 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *