भारतीय महिला हॉकी टीम का यादगार प्रदर्शन, सेमीफाइनल में जगह बनाई-

  
Last Updated:  अगस्त 2, 2021 " 11:02 पूर्वाह्न"

नई दिल्ली| भारतीय महिला हॉकी टीम ने यादगार प्रदर्शन करते हुए पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई, सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में भारत ने वर्ल्ड नंबर-4 ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात दी. जीत की नायिका गोलकीपर सविता पूनिया रहीं, जिन्होंने कुल 9 बेहतरीन बचाव किए. वहीं, भारत के लिए एकमात्र और निर्णायक गोल गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया. अब सेमीफाइनल में भारत का सामना 4 अगस्त को अर्जेंटीना से होगा, जिसने जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. भारतीय पुरुष टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है

 573 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *