सैलाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न-

  
Last Updated:  अक्टूबर 15, 2020 " 07:42 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| कोरोना संक्रमण काल के तहत आगामी नवरात्र एवं विजयदशमी पर्व के आयोजन हेतु शांति समिति की बैठक पुलिस थाना सैलाना में आयोजित हुई l बैठक में अनुविभागीय अधिकारी सुश्री कामिनी ठाकुर द्वारा उक्त आयोजन कोविड-19 के प्रोटोकॉल एवं शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार ही हो इस संबंध में जानकारी देकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया उन्होंने बताया कि इस बार नवरात्र में गरबा आयोजन नहीं होंगे साथ ही किसी भी प्रकार की भीड़ जलसा रैली की अनुमति भी शासन द्वारा नहीं दी जावेगी l पुलिस थाना सैलाना परिसर में आयोजित इस बैठक में एसडीओपी श्री सेंगर, समेत समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी, सैलाना के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ गणमान्य जन, पत्रकार उपस्थित रहे l बैठक के अंत में पुलिस थाना सैलाना के सब इंस्पेक्टर मनोज पाटीदार द्वारा बैठक में आमंत्रित सभी पत्रकार बंधुओं वरिष्ठ नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया l

 1,329 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *