सैलाना: राष्ट्र ध्वज फहराया, धूमधाम से मना गणतंत्र महापर्व

  
Last Updated:  जनवरी 26, 2021 " 11:13 पूर्वाह्न"

सुनील परिहार

रतलाम/सैलाना| नगर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया , नगर परिषद सैलाना प्रांगण में अध्यक्ष श्रीमती नम्रता जितेंद्र सिंह राठौर द्वारा सीएमओ जगदीश चंद्र गुहा, अरुण पाठक, नासिर अली, धन्नालाल परमार सहित समस्त कार्यालय कर्मचारियों की उपस्थिति में झंडा वंदन किया गयाl

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बस स्टैंड पर क्षेत्रीय विधायक हर्ष विजय गहलोत द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों मौजूदगी में झंडा वंदन किया गया|

भाजपा सैलाना द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय व्यावसायिक परिसर में झंडा वंदन किया गया कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीता चारेल जिला पंचायत प्रतिनिधि नारायण सिंह मईडा मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, ललित कसेरा, किशोर कसेरा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित थे,

उपजेल सैलाना पर राष्ट्र ध्वज एसडीएम सैलाना द्वारा फहराया गया, ग्राम पंचायत भीलो की खेड़ी, पुलिस थाना सैलाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनपद पंचायत कार्यालय, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, वन विभाग, तहसील कार्यालय, सहित कई सामाजिक संस्था निजी शिक्षण संस्थाओं, वनवासी कल्याण आश्रम सैलाना में हर्ष उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व मनाया गया |

 3,249 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *