आयुष विभाग के “मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम-2020″ के दूसरे चरण की तीसरी खुराक के साथ ही कार्यक्रम का समापन

  
Last Updated:  अक्टूबर 29, 2020 " 05:22 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| मप्र शासन आयुष विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं श्रीमान कलेक्टर महोदय रतलाम की अध्यक्षता में ज़िले के मलेरिया संवेदनशील 2 ब्लॉक -सैलाना, एवं बाजना के मलेरिया प्रभावित 28 गांवो की दो चरणों में होम्योपैथी मलेरिया प्रतिरोधक औषधि “मलेरिया ऑफ-200″की 6 वी खुराक खिलाई गई ।
यह जानकारी देते हुए आयुष औषधालय हतनारा प्रभारी अनिल मेहता द्वारा बताया गया कि आयुष विभाग ,स्वास्थ्य विभाग ,महिला एवं बालविकास ,तथा मलेरिया विभाग के संयुक्त समन्वय से होने वाले इस कार्यक्रम के द्वितीय चरण की छटवी एवं अंतिम खुराक आज दिनांक 29-10-2020 को खिलाई गई,जिसके साथ ही इस कार्यक्रम का समापन हो गया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान,सहायक नोडल अधिकारी डॉ इंतेखाब मंसूरी और डॉ रवि कलाल,सेक्टर अधिकारी डॉ रमेश कटारा और डॉ रंजीता सिंगार द्वारा सैलाना के केलदा, और बाजना ब्लॉक के बछोड़िया , घाटा खेरदा, आदि गांवों का निरीक्षण किया गया तथा प्रभावित गांवों के अधिक से अधिक नागरिको को औषधि खिलाने के निर्देश दिये।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान ने कहा कि मलेरिया,डेंगू ,चिकनगुनिया तथा स्वाइन फ्लू से बचाव हेतु आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक औषधियां जिले के सभी आयुष औषधालयों में निःशुल्क उपलब्ध है

 1,154 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *