राज्य खेल अकादमी में बोर्डिंग स्कीम के तहत कुल 257 खिलाडियों का प्रशिक्षण प्रारंभ

  
Last Updated:  नवम्बर 6, 2020 " 09:00 अपराह्न"

खेल मंत्री ने किया निर्माणधीन कार्यों का अवलोकन 

भोपाल| खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने शुक्रवार को टी.टी.नगर स्टेडियम के मुख्य द्वार के सौन्दर्यीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। श्रीमती सिंधिया ने संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री पवन कुमार जैन तथा अधिकारियों के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों की समीक्षा भी की।

बैठक में संचालक श्री पवन कुमार जैन ने जानकारी दी कि ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, शिवपुरी के राज्य खेल अकादमी में प्रथम एवं द्वितीय चरण में बोर्डिंग स्कीम के अन्तर्गत कुल 257 खिलाडियों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है।

बैठक में जानकारी दी गई कि मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी के 9 खिलाड़ी हॉकी एवं शूटिंग राष्ट्रीय केम्प के लिए चयनित हुए हैं। इसमें महिला हॉकी की चार खिलाड़ी कु. इशिका चौधरी, कु. टी. सुमन देवी, कु. योगिता बोरा तथा कु. बिच्छु देवी और पुरूष हॉकी के श्री अंकित पाल भारतीय अण्डर-21 जूनियर कैम्प बैंगलूरू में प्रशिक्षण ले रहे है।

इसी प्रकार शूटिंग रायफल की कु.सुनिधि चौहान, एश्वर्य सिंह तोमर और शूटिंग पिस्टल की कु. चिंकी यादव एवं कु़. रूबिना फ्रांसिस ऑलम्पिक 2021 की तैयारी के लिए नई दिल्ली में लगाये गये कैम्प में अभ्यासरत हैं।

इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोटर्स सेलिंग अकादमी के आठ खिलाड़ी ऑलम्पिक क्वालिफिकेशन की तैयारी के लिए मुम्बई में प्रशिक्षणरत हैं।

 3,421 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *