मप्र उपचुनाव 2020- इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर बीजेपी को बढ़त

  
Last Updated:  नवम्बर 10, 2020 " 11:32 पूर्वाह्न"

भोपाल| प्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों से ही अधिकांश स्थानों पर बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के ताज़ा आंकड़ों में भी बीजेपी 16 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस को 8 और बीएसपी के खाते में 1 सीट दिखाई जा रही है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक अब तक 25 सीटों का रुझान उसकी वेबसाइट पर देखा जा सकता है। हालांकि ये बात साफ कर दें कि ये फिलहाल के रूझान हैं, नतीजे नहीं। लेकिन फिर भी कहा जा सकता है कि यदि रूझान नतीजों में बदले तो बीजेपी सरकार में बनी रहती नजर आ रही है।

 1,130 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *