रबी विपणन वर्ष में गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन कार्य योजना एवं समय सीमा निर्धारित

  
Last Updated:  जनवरी 21, 2020 " 02:55 अपराह्न"

रतलाम।21-जनवरी-2020(स्पष्ट खबर) रबी विपणन वर्ष 2020-21 में गेहूं उपार्जन के लिए राज्य शासन द्वारा किसान पंजीयन की कार्य योजना एवं समय सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 24 जनवरी तक पंजीयन केंद्रों पर मैदानी अमले की तिथिवार तैनाती कर दी जाएगी। 27 जनवरी तक पंजीयन समिति स्तर पर ऑपरेटर्स का नियोजन हो जाएगा। 28 जनवरी तक डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं समिति प्रबंधकों का पंजीयन सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण एवं पंजीयन सॉफ्टवेयर को लैपटॉप पर अपलोड करने का कार्य किया जाएगा। इसी तिथि को पंजीयन केंद्र पर भौतिक संसाधनों की उपलब्धता का सत्यापन किया जाएगा। किसानों का पंजीयन 1 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक समितियों के अलावा मोबाइल ऐप तथा उपार्जन मोबाइल ऐप पर शुरू हो जाएगा।
इसी प्रकार 7 फरवरी से 7 मार्च तक किसानों के बैंक खाते एवं आईएफएससी का मिलान किया जाएगा। 25 जनवरी कृषकों को एसएमएस द्वारा पंजीयन के लिए निर्धारित तिथि को आमंत्रित किया जाएगा। इसी तिथि में कृषकों को गिरदावरी के डाटा से अवगत कराने हेतु एसएमएस का परीक्षण होगा। 31 जनवरी को ग्राम पंचायत स्तर पर डोंडी पिटवाकर तथा ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर प्रेक्षकों के पंजीयन की तिथी प्रकाशित की जाएगी। इसके पूर्व 30 जनवरी को समिति स्तर पर कृषकों को सूचना देने के लिए बैनर, ब्रोशर, दूरभाष द्वारा कार्य किया जाएगा। साथ ही मंडी स्तर पर भी कृषकों को सूचना देने के लिए बैनर, ब्रोशर, दूरभाष द्वारा कार्य किया जाएगा। 23 जनवरी को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण होगा। 30 एवं 31 जनवरी को संभाग स्तर पर स्टेट रिसोर्स पर्सन एवं संचालक खाद्य के प्रतिनिधि की सहायता से प्रत्येक जिले के अधिकारियों का द्वितीय उन्मुखीकरण होगा। 30 जनवरी को पंजीयन समिति पंचायत संबद्ध विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारियों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण होगा।
कृषकों द्वारा पंजीयन से संबंधित समस्याएं राज्य सरकार के टोल फ्री नंबर सीएम हेल्पलाइन 181 पर दर्ज की जा सकेंगी। हेल्पलाइन से प्राप्त होने वाली शिकायतों की समस्याओं का निराकरण का दायित्व जिला आपूर्ति अधिकारी का होगा

 7,854 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *