कमलनाथ ने उपचुनाव वाले जिला अध्यक्ष, प्रभारी और प्रत्याशियों को तत्काल बुलाया –

  
Last Updated:  नवम्बर 10, 2020 " 08:21 अपराह्न"

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020 में करारी शिकस्त के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उपचुनाव वाले जिलों के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी और विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों को तत्काल भोपाल उपस्थित होने के लिए कहा है।

बुधवार 11 नवंबर 2020 को शाम 6:00 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक

प्रदेश कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह ने बताया है कि बुधवार 11 नवंबर 2020 को शाम 6:00 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक आहूत की गई है। बैठक में जिन जिलों में चुनाव हुए उनके जिला कांग्रेस अध्यक्षों एवं 28 विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों ओर कांग्रेस प्रत्याशियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित होने हेतु कहा गया है। 

हालात बिगड़ने से पहले संभालना चाहते हैं कमलनाथ 

दरअसल, विधानसभा उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद कमलनाथ की नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी इस चुनाव में कमलनाथ को बाहरी और बंगाली नेता बताया था। माना जा रहा है कि विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, हारे हुए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी और जिला अध्यक्षों को इस तरह अचानक बुलाकर कमलनाथ कांग्रेस पार्टी में अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं। बताने की जरूरत नहीं कि कमलनाथ को हाईकमान से नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के जमीनी कार्यकर्ताओं से खतरा है।

 1,953 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *