भीषण ठंड में जारी है आतंकविरोधी अभियान, शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को घेरा, एनकाउंटर जारी

  
Last Updated:  दिसम्बर 25, 2020 " 08:33 अपराह्न"

श्रीनगर l जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड के बीच भी सुरक्षाबलों का आंतकवाद विरोधी अभियान जारी है। इसी बीच शुक्रवार को शोपियां जिले में आंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एनकाउंटर में एक या दो आतंकवादी घिरे हो सकते हैं। सुरक्षाबल राज्य पुलिस के साथ संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम देने में लगे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शोपियां के कनिगम इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना आतंकवादियों को मिली थी। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया और आतंकवादियों को इलाके में घेर लिया। इसी दौरान आतंकवादियों ने खुद को घिरा देखकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग झोंक दिया।

अंतिम समाचार मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है और विस्तृत ब्यौरा अभी नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि एक से दो आतंकवादी एनकाउंटर में घिरे हो सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले त्राल इलाके में भी आतंकवादियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया गया था।

 1,331 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *