रतलाम: तीसरी खुराक के साथ ही आयुष विभाग के मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2021 के प्रथम चरण का समापन

  
Last Updated:  अगस्त 24, 2021 " 06:49 अपराह्न"

ad

रतलाम: तीसरी खुराक के साथ ही आयुष विभाग के मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2021 के प्रथम चरण का समापन

रतलाम/सैलाना| संचालनालय आयुष विभाग म.प्र.भोपाल के निर्देशानुसार जिले के मलेरिया प्रभावित 4 ब्लॉक सैलाना,बाजना, पिपलोदा, बिलपांक के 24 ग्रामों में मलेरिया रोग प्रतिरोधक औषधि “मलेरिया ऑफ 200” का वितरण किया जाना है।
उक्त जानकारी अनिल मेहता प्रभारी शा.आयु.औष.हतनारा ने देते हुए बताया की जिलाधीश महोदय एवं डॉ प्रदीप कटियार संभागीय अधिकारी उज्जैन के निर्देशन में,आयुष विभाग,स्वास्थ्य विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मलेरिया विभाग के संयुक्त समन्वय से दो चरणों में होने वाले इस कार्यक्रम के प्रथम चरण तीसरी खुराक दिनांक 24.08.2021 को चिन्हित गॉंवों में खिलाई गई।


सेक्टर अधिकारी डॉ.इंतेखाब मंसूरी,डॉ रवि कलाल,डॉ रमेश कटारा,डॉ अंकित विजियावत,डॉ रंजीता सिंगार,डॉ वर्षा राठौर द्वारा अपने अपने क्षेत्र में औषधि वितरण का निरिक्षण कर आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिशानिर्देश प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का दूसरा चरण दिनांक 07.09.2021 को चौथी खुराक के साथ प्रारंभ होगा|
जिला आयुष अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान ने बताया कि मलेरिया रोग प्रतिरोधक औषधि के साथ ही डेंगू एवं अन्य वर्षाजनित बिमारियों से बचाव हेतु आयुष औषधियों का वितरण जिला आयुर्वेद चिकित्सालय,आयुष विंग,आयुष औषधालय कलेक्टर कार्यालय तथा जिले के समस्त आयुष औषधालयों पर निशुल्क किया जाएगा।
जिला आयुष अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान ने आमजन से इन औषधियों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

 479 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *