गृह मंत्रालय ने मौजूदा कोरोना गाइडलाइंस को 31 जनवरी तक बढ़ाया, कहा- कोविड-19 के नए स्ट्रेन से सतर्क रहें

  
Last Updated:  दिसम्बर 28, 2020 " 09:07 अपराह्न"

नई दिल्ली|केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना मामलों के मद्देनजर एक फ्रेश गाइडलाइंस जारी की है। इसमें मौजूदा कोविड-19 गाइडलाइंस को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा गृह मंत्रालय ने ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन से सावधान रहने के लिए भी कहा है।

Corona-Guidelines

भारत में ऐक्टिव केसों की संख्या घटी लेकिन वैश्विक स्तर पर बढ़े मामले
गृह मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइंस में कहा कि भारत में कोरोना के ऐक्टिव केसों की संख्या लगातार घट रही है, लेकिन वैश्विक स्तर पर मामले बढ़ रहे हैं। गृह मंत्रालय ने राज्यों को कंटेनमेंट जोन का दायरा सावधानीपूर्वक निर्धारित करने, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का सख्ती से पालन करने को कहा।


एसओपी का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए
गृह मंत्रालय ने कहा, ‘कंटेनमेंट जोन का सावधानीपूर्वक सीमांकन जारी रखा जाए, इन क्षेत्रों में संक्रमण के प्रसार के रोकथाम के लिए निर्धारित उपायों का सख्ती से पालन किया जाए, कोविड से जुड़े उपयुक्त व्यवहार को बढ़ावा दिया जाए और उन्हें सख्ती से लागू किया जाए तथा विभिन्न गतिवधियों के संदर्भ में सुझाई गई मानक संचालन प्रक्रिया(एसओपी) का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए।’


कुल मामले बढ़कर 1.02 करोड़ हुए
सोमवार की सुबह आए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 20,021 नए मामले सामने आए जिसके बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,02,07,871 हो गए। इनमें से 97.82 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 279 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,47,901 हो गई।

 1,876 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *