कार के बोनट में 1.74 करोड़ रुपये, जलने के बाद सड़क पर उड़ने लगे नोट, राहगीरों ने बिगाड़ा खेल

  
Last Updated:  फ़रवरी 2, 2021 " 03:30 अपराह्न"

सिवनी|
एमपी के रास्ते महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में काले धन की सप्लाई खूब होती है। सिवनी जिले में स्थित एनएच-44 से कुरई पुलिस ने राहगीरों की सूचना पर एक इनोवा गाड़ी को पकड़ा है, जिसके बोनट में 1 करोड़ 74 लाख रुपये छिपा कर रखे गए थे। पुलिस ने 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

दरअसल, कुरई पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर चल रहे राहगीरों से सूचना प्राप्त हुई कि एक इनोवा कार से जले हुए नोटों को उड़ाते हुए देखा गया है। सूचना पाते ही कुरई थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने इलाके में तत्परता के साथ चेकिं शुरू की और उक्त संदिग्ध वाहन को रोका। उसके बाद उसकी सूक्ष्मता के साथ तलाशी ली गई।


बोनट में रखे थे रुपये
तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में रुपयों के साथ जले हुए नोट मिले। पुलिस ने इनोवा वाहन को भी जप्त कर लिया है। संदिग्ध हरिओम यादव ने बताया कि वह मुंबई में ड्राइविंग का काम करता है। उसका भाई हरिनाथ यादव बनारस में दशरथ सोनी ज्वेलर्स की दुकान में काम करता है। वो अक्सर बनारस से अपनी गाड़ी में नगद राशि ले जाता है और मुंबई या दिल्ली से सोना-चांदी लेकर बनारस आता है। इस काम के लिए उसे अच्छी राशि मिल जाती है।


बरघाट एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया कि दिनांक 29.01.2021 को हरिओम यादव अपनी गाड़ी खराब होने के कारण अपने मित्र सुनील की इनोवा कार से मुंबई से रवाना हुआ, रास्ते में हरिनाथ यादव अपने किसी एक आदमी के साथ मोटर साइकल में आया और उक्त इनोवा कार नोटों का पैकेट रख कर चला गया। तभी सुकतरा के पास इनोवा कार का इंजन गर्म हो गया और वायर शार्ट होने के कारण वाहन में आग लग गई।


उन्होंने बताया कि इसकी वजह से बोनट में रखे नोटों में आग लगई और नोट जलने लगे। नोट जलने के बाद हवा में उड़ने लगे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने कार से तीन संदिग्ध हरिओम यादव, सुनीव वर्मा और ग्यास बाबू को गिरफ्तार किया है। कार से 1 करोड़ 74 लाख के संदिग्ध नोट, 1 लाख 87 हजार के आंशिक जले नोट और 500 रुपये के 81 से अधिक नोट जले हुए मिले हैं।

 2,473 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *