ठंड का कहर :मध्यप्रदेश के 6 संभागों में येलो अलर्ट

  
Last Updated:  जनवरी 19, 2020 " 04:36 अपराह्न"

भोपाल। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं से पूरे प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कोल्ड डे रहेगा। इसके साथ ही तेज शीत लहर चलने की संभावना है। इसी के साथ इन्हीं संभागों में घना कोहरा छाया रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के शहडोल संभाग के सभी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। भोपाल सहित राजगढ़, इंदौर, खंडवा, गुना, ग्वालियर, श्योपुर, सागर, टीकमगढ़ कोल्ड डे रहे। करीब एक सप्ताह बाद प्रदेश के 12 जिलों में एक बार फिर न्यूनतम पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।

न्यूनतम तापमान कहां कितना रहा

बैतूल 7.2, भोपाल 8.8, धार 7.4, दतिया 9.1, गुना 9.6, इंदौर 9.0, खंडबा 9.0, खरगौन 8.2, रायसेन 8.6, राजगढ़ 9.0, रतलाम 8.0, शाजापुर 7.5 डिग्री दर्ज किया गया।

 2,622 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *