BJP की जनसभा में खाली कुर्सियां? TMC ने तस्वीर ट्वीट कर कहा- ‘यहां इनकी पावरी हो रही है’

  
Last Updated:  फ़रवरी 21, 2021 " 08:32 अपराह्न"

कोलकाता| पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव करीब आते-आते राजनीतिक हमले तीखे हो चुके हैं। बीजेपी-टीएमसी के नेताओं से लेकर सोशल मीडिया अकाउंट्स तक पर जंग छिड़ी हुई है। शनिवार को TMC ने बीजेपी पर हमला करने के लिए ट्रेंडिंग पावरी हो रही है मीम का इस्तेमाल किया है।

टीएमसी ने एक खाली मैदान में कथित तौर पर हो रही बीजेपी की जनसभा की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये बंगाल बीजेपी है। ये इनकी जनसभा है और यहां इनकी पावरी हो रही है।’ हालांकि यह तस्वीर बंगाल में कहां की है यह साफ नहीं हो सका है।


शशि थरूर ने भी ट्वीट की थी यही तस्वीर

बता दें कि इसी तस्वीर को एक दिन पहले शशि थरूर ने भी ट्वीट किया था। इस तस्वीर में एक मंच बना हुआ है और सामने कुछ कुर्सियां पड़ी हुईं हैं। मंच पर पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कुछ अन्य नेताओं की तस्वीर लगी है। सामने जो कुर्सियां पड़ी हुई हैं उनमें सिर्फ एक आदमी बैठा हुआ है। बाकी पांच लोग मंच पर बैठे हुए हैं। थरूर ने इस तस्वीर को पोस्ट किया और हैशटैग लगाकर लिखा बीजेपी की पार्टी खत्म।

 1,477 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *