पन्ना: निकला हिरा, मजदूर बना लखपति

  
Last Updated:  फ़रवरी 24, 2021 " 07:54 अपराह्न"

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती कब किसकी किस्मत चमका दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। पन्ना से हीरा निकले दो दिन भी नहीं हुए और आज एक और मजदूर के भाग्य खुल गए। पहले भी यहां पर खुदाई आदि के दौरान आकस्मिक ही रत्न निकल चुके हैं। अब खबर है कि एक युवक को खुदाई करते वक्त 14.9कैरेट(14.9 carat) का उच्च क्वालिटी का हीरा मिला हैं, जिससे उसकी किस्मत चमक गई और वो पलक झपकते लखपति बन गया।

हीरा अधिकारी रवि कुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक रामप्यारे विश्वकर्मा को गत बुधवार को कल्याणपुर पटी हीरा खदान में दो हीरे मिले हैं, जिनका वजन 14.9 कैरेट है। जेम क्वालिटी वाले इस हीरे की अधिकृत कीमत 70लाख बताई गई। लेकिन जानकारों का कहना है कि इन हीरो की कीमत 70 लाख रुपये से ज्यादा की भी हो सकती है। हीरा मिलने के दूसरे दिन आज इस युवक ने नियमानुसार कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय में पहुंचकर दोनों हीरे जमा किए हैं। इन हीरों को बिक्री के लिए आगामी हीरों की नीलामी में रखा जायेगा।

हीरा अधिकारी ने बताया कि युवक मुंबई में काम करता है। वो पेशे से मजदूर है। अपने गृह ग्राम किटहा आने पर बीते माह उसने खदान का पट्टा बनवाया था। उसकी किस्मत ने साथ दिया और उसे एक ही दिन में दो हीरे मिल गये। हीरा मिलने पर युवक रामप्यारे विश्वकर्मा अत्यधिक खुश है। एक साथ दो कीमती हीरे मिलने पर उसके आँखों की चमक बढ़ गई है। अपनी ख़ुशी का इजहार करते हुए युवक ने बताया कि हीरा मिलने से उसकी जिंदगी बदल गई है।

 1,053 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *