मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रतलाम मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन सिंग्ल क्लिक के माध्यम से किया।

  
Last Updated:  मई 31, 2021 " 03:40 अपराह्न"

भोपाल/रतलाम|मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रतलाम मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन सिंग्ल क्लिक के माध्यम से किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए सीएम श्री चौहान ने कहा कि आज मैं इस प्रयास के लिये चैतन्य काश्यप फाउंडेशन को धन्यवाद देना चाहता हूं। दूसरों की जिंदगी बचाने से बड़ा पुण्य कोई हो नहीं सकता

हमारी संस्कृति के अनुरूप कोरोना संकट में रतलाम मेडिकल कॉलेज में 1.02 करोड़ रु. की लागत से ऑक्सीजन प्लांट को 40 दिन के अंदर बनाकर तैयार किया गया है। बहुत तेजी से इसका काम पूरा हुआ है

सीएम श्री चौहान ने कहा कि रतलाम में 70 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किये गये हैं। प्रयास स​ब मिलकर करें। मप्र में स्थिति सुधर गई है। रिकवरी रेट 96% हो गया है। इसे और लगातार बढ़ाने की हम कोशिश करते रहेंगे। खण्डवा जैसे स्थानों पर एक भी केस नहीं आया

स्थिति तेजी से सुधर रही है। इसके लिए आपने अथक परिश्रम किया इसके लिए धन्यवाद। रतलाम का फैसला रतलाम करेगा, कैसे कोरोना कर्फ्यू में ढील दी जाएगी आप तय करेंगे। ये जनता का जनता के लिए अपना मॉडल है

सीएम श्री चौहान ने कहा कि व्यवस्थाएं भी हम सब मिलकर करेंगे। आज शाम को क्राइसिस मैनेजमेंट से फिर बात करुंगा। अब हम अनलॉक की ओर बढ़ रहे हैंं।आपसे अपील है सावधानी रखना, सब अचानक मत खोल देना। नहीं तो फिर संकट में फंस जाएंगे

भीड़ वाले कार्यक्रम अभी नहीं करना है। वायरस अभी कहीं गया नहीं। संक्रमण से बचकर चलना है हमको। मुझे पूरा विश्वास है आप सब कुशल नेतृत्व में ये संभव होगा। इस ऑक्सीजन प्लांट के लिए आप सबको बधाई।

 665 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *