अब तक 1 लाख 54 हजार मौतें: डब्ल्यूएचओ ने कहा- वन्यजीवों के मांस के व्यापार पर कड़े प्रतिबंध लगाएं देश

  
Last Updated:  अप्रैल 18, 2020 " 04:34 पूर्वाह्न"

देश दुनिया

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 22 लाख 50 हजार लोग संक्रमित हैं। एक लाख 54 हजार जान जा चुकीहै। पांच लाख 71 हजार 577 ठीक भी हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडहॉनम गेब्रेसिएसस ने शुक्रवार को कहा कि महामारी के कारण सभी देशों को वन्यजीवों के मांस के व्यापार पर कड़े प्रतिबंध लगाने चाहिए। इन बाजारों में ज्यादातर जगहों पर स्वच्छता का अभाव होता है।

गेब्रेसिएसस ने कहा- वेट मार्केट (मांस बाजार) तभी दोबारा खोले जाने चाहिए, जब यहां पूरी तरह फूड सेफ्टी और स्वच्छता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा- नए वायरस का 70% जानवरों से आए हैं। फिलहाल, हम जानवरों से इंसान में संक्रमण को और बेहतर तरीके से रोकने और समझने की कोशिश में लगे हैं।

“WHO has worked closely with the @OIEAnimalHealth & @FAO to develop guidance on the safe operation of markets.
Because an estimated 70% of all new viruses come from animals, we also work together closely to understand & prevent pathogens crossing from animals to humans”-@DrTedros

— World Health Organization (WHO) (@WHO) April 17, 2020

ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट किया- चीन ने अचानक इस अज्ञात शत्रु से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। लेकिन यह इससे कहीं ज्यादा है। ये अमेरिका में हो रही मौतों से भी ज्यादा है।उनका यह बयान तब आया, जब कहा गया कि महामारी का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर में 1,290 और मौतें हुई हैं।

China has just announced a doubling in the number of their deaths from the Invisible Enemy. It is far higher than that and far higher than the U.S., not even close!

— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) April 17, 2020

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका7 लाख 9 हजार 73537 हजार 15460 हजार 510
स्पेन1 लाख 90 हजार 83920 हजार 00274 हजार 797
इटली1 लाख 72 हजार 43422 हजार 74542 हजार 727
फ्रांस1 लाख 47हजार 96918 हजार 68134 हजार 420
जर्मनी1 लाख 41 हजार 3974 हजार 35283 हजार 114
ब्रिटेन1 लाख 8 हजार 69214 हजार 576उपलब्ध नहीं
चीन82 हजार 7194 हजार 63277 हजार 994
ईरान79 हजार 4944 हजार 95854 हजार 064
तुर्की78 हजार 5461 हजार 7698 हजार 631
बेल्जियम36 हजार 1385 हजार 1637 हजार 962

अमेरिका: 24 घंटे में 2,535 मौतें
अमेरिका में हर दिन होने वाली मौतों में कमी होता नजर नहीं आ रहा है। यहां शुक्रवार को 2,535 जान गई हैं। वहीं, 32 हजार 165 संक्रमित हुए हैं। देश में अब तक 37 हजार 154 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि संक्रमण के सात लाख नौ हजार 735 केस मिल चुके हैं।

  • ट्रम्प ने कहा- देश में आठ करोड़ लोगों को राहत राशि मिल चुकी है। प्रशासन किसानों को 19 अरब डॉलर की सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने किसान सहायता पैकेज के बारे में बताया कि किसानों को 16 अरब डालर का सीधे भुगतान किया जाएगा और भोजन वितरण के लिए तीन अरब डॉलर का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • न्यूयॉर्क राज्य में अब फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। यह खास तौर पर उन स्थानों पर जरूरी होगा जहां लोग छह फीट की दूरी नहीं रख सकते। इस हफ्ते अब तक 41 हजार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। यानी हर रोज करीब आठ हजार मरीज। दो साल से ऊपर के सभी लोगों को अब मास्क पहनना जरूरी होगा।
  • न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रूयू क्यूमो और ट्रम्प के बीच जुबानी जंग जारी है। क्यूमो के रोज प्रेस ब्रीफिंग पर ट्रम्प ने तंज कसा। कहा, “रोज मीडिया को ब्रीफिंग करना बुरा नहीं है लेकिन बेहतर होता अगर कूमो बोलने से ज्यादा अपने काम पर ध्यान देते।”
  • इसके जवाब में क्यूमोने कहा, “अगर वे घर बैठकर टीवी देख रहे हैं तो मेरी एक सलाह है। ट्रम्प को अब उठकर अपने काम संभाल लेना चाहिए।” ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी से हैं जबकि क्यूमो डेमोक्रेट पार्टी से।
  • कैलिफोर्निया की अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने की मांक को लेकर यहां के हैटिंगटन बीच पर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताया। लोगों ने स्टे-एट-होम ऑर्डर को नजरअंदाज करते हुए एक-दूसरे से गले मिले और सेल्फी भी ली। बड़ी संख्या में लोग ‘ट्रम्प 2020’ का फ्लैग लहरा रहे थे।
अमेरिका: कैलिफोर्निया के मैगनोलिया रिहैबिलेशन सेंटर से एक मरीज को ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। राज्य में अब तक 1,041 लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस: मॉस्को में 148 मौत
रूस की राजधानी मॉस्को में महामारी से 24 घंटे में 21 मरीजों की मौत होने से यह आंकड़ा बढ़कर 148 पहुंच गया है। कोरोनावायरस प्रतिक्रिया केंद्र ने शनिवार को एक बयान में कहा- संक्रमित मरीज जिनका इलाज किया जा रहा था, उनमें से 21 की मॉस्को में मौत हो गई। मारे गये मरीजों की उम्र 34 से 91 वर्ष के बीच है। रूस में अब तक 273 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 32 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को महामारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं देने के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया है। पुतिन के प्रवक्ता ने कहा, “भारत सरकार ने हमें कोविड-19 के इलाज में मददगार दवाएं देने का फैसला किया है। हम उनके शुक्रगुजार हैं।”

रूस: सेंट पीटर्सबर्ग में मास्क पहने सैनिक। देश में अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है।

सऊदी अरब : रमजान के दौरान घर में इबादत करें लोग
रमजान का पवित्र महीना कुछ दिनों बाद आरंभ होगा। लेकिन, इस दौरान सऊदी अरब में मक्का-मदीना और यरूशलम की अल अक्सा जैसी बड़ी मस्जिदें बंद रहेंगी। इनके प्रबंधकों ने लोगों से कहा है कि वो रमजान के दौरान घर में ही इबादत करें। शुक्रवार को सऊदी अरब के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने लोगों से कहा कि वो तरावीह की नमाज घर पर ही पढ़ें। यरूशलम की इस्लामिक वक्फ काउंसिल ने भी साफ कर दिया है कि रमजान के दौरान अल अक्सा मस्जिद बंद रहेगी। मिस्र और जॉर्डन ने भी मस्जिदों में नमाज पर रोक लगा दी है।

चिली: 116 की मौत, 9,252 संक्रमित
चिली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अब तक 116 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 9,252 संक्रमित हैं। उपस्वास्थ्य मंत्री पाउला डाजा ने कहा कि देश में 3,621 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सहायता नेटवर्क के उपमंत्री अर्तुरो ज़ुनिगा ने बताया कि 727 स्वास्थ्यकर्मी को क्वारैंटाइन किया गया है। जबकि बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी क्वारैंटाइन के बाद घर वापस लौट चुके हैं। चिली सरकार ने इस सप्ताह लिफ्ट और दस लोगों से ज्यादा भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही स्कूल, सिनेमा, रेस्तरां, शॉपिंग सेंटर और अन्य स्थान बंद करने का अदेश दिया है

 3,430 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *