रतलाम: पुलिस द्वारा की गई मारपीट मामले में एसपी ने की कार्रवाई, सब इंस्पेक्टर निलंबित-

  
Last Updated:  मई 12, 2021 " 04:44 अपराह्न"

रतलाम| रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने घास बाजार क्षेत्र में मंगलवार रात क्षेत्रवासी विजय व्होरा के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट की निंदा करते हुए नाराजगी जताई थी। काश्यप ने इस घटनाक्रम की जानकारी प्रभारी मंत्री देवडा को देकर घटना के लिए दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा था। शहर विधायक की नाराजगी के बाद पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सब इंस्पेक्टर को निलंबित किया।
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर कल शाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रतलाम शहर घास बाजार में सब इंस्पेक्टर बसेर द्वारा विजय व्होरा नामक व्यक्ति के साथ लाठियों से मारपीट की जा रही है। विजय व्होरा सीएचएल हॉस्पिटल में भर्ती अपनी माताजी को देख कर घर पर आ रहे थे। एसपी गौरव तिवारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सब इंस्पेक्टर के कृत्य को अमानवीय और संवेदनहीन माना है और सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

 763 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *