धामनोद में 50 बेड के कोविड केयर सेन्टर का औपचारिक शुभारंभ-

  
Last Updated:  मई 19, 2021 " 08:02 अपराह्न"

विधायक मकवाना ने दो अॉक्सीजन कंसेंट्रेंटर कोविड सेन्टर को दिया

रतलाम| रतलाम ग्रामीण विधानसभा के धामनोद नगर में कोविड केयर सेन्टर का शुभारंभ किया जाकर क्षेत्रीय विधायक दिलीप मकवाना द्वारा दो अॉक्सीजन कंसेंट्रेंटर भी कोविड केयर सेन्टर में दिये गए| बायपास रोड़ स्थित शासकीय उ. मा. विधालय धामनोद पर
बुधवार शाम 7: 00 बजे क्षेत्र के विधायक दिलीप कुमार मकवाना एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा द्वारा कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के लिए कोविड केयर सेन्टर का औपचारिक शुभारंभ किया जा कर दो अॉक्सीजन कंसेंट्रेंटर भी दिये गये जिससे किसी नागरिक को अॉक्सीजन की समस्या होती है तो उस को सुविधा का लाभ तुरंत दिया जाएगा| कोविड केयर सेन्टर पर 50 बेड की व्यवस्था की गई है|
जहा किसी भी व्यक्ति रोगी को अॉक्सीजन की कमी होने पर अॉक्सीजन कंसेंट्रेंटर मशीनों से तुरंत अॉक्सीजन दिया जा सकेंगा|
सर्वप्रथम मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कोविड केयर सेन्टर का शुभारम्भ किया जा कर विधायक दिलीप मकवाना एव भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने कोविड केयर सेन्टर की व्यवस्था देखी एवं उपस्थित चिकित्सक, नगर परिषद कर्मचारियों को कोविड केयर सेन्टर में व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया |


इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर (प्रभारी तहसीलदार नामली) कृतिका भिमावद, चिकित्सक हिमांशु राव,
भाजपा नेता शांतिलाल परमार, ठा लोकेन्द्र सिंह सिसोदिया, देविलाल गोरा, पुर्व नप उपाध्यक्ष रेवाशकर राव, गोविन्द परिहार, बाबुलाल कर्णधार,
मनिष पाटीदार, नगर परिषद से लक्ष्मीकांत शर्मा आदि नगर परिषद, एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे|

 436 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *