रतलाम :01अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) 1 अप्रैल 2020 तक 409 संदिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। कुल 409 व्यक्तियों को होम आईसोलेशन में भेजा गया। 1 अप्रैल 2020 तक की स्थिति में कुल 17 व्यक्ति आईसोलेशन वार्ड में भर्ती है। लैब रिपोर्ट की जानकारी – 1 अप्रैल 2020 तक लिए गए थ्रोट/नेसल सैंपल की संख्या – 22 1 अप्रैल 2020 तक नेगेटिव आए सैंपल की संख्या 5 तथा 17 सैंपल की रिपोर्ट अप्राप्त। 1 अप्रैल 2020 तक पाजिटीव आए सैंपल की संख्या – 00 रतलाम जिले मे 1-4-2020 तक कोई भी मरीज कोरोना पॉजिटिव नही पाया गया है।
फल, सब्जी, दूध, किराना दुकान प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक खुलेगी
जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जारी आदेश के तहत लॉक डाउन अवधि में जिले में फल, सब्जी, दूध, किराना की दुकान 2 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रातः 7:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक खुली रहेगी। इसी प्रकार सब्जी मंडी प्रातः 5 बजे से प्रातः 8:30 बजे तक खुली रहेगी।
वहीं नगर परिषद धामनोद द्वारा किए जा रहे बचाव कार्य जारी है
नगर में कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव हेतु नगर परिषद धामनोद द्वारा प्रतिदिन वार्डों में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव सड़कों भवनों मंदिरों नालियों व वाहनों पर किया जा रहा है जिसके तहत आज नगर परिषद की टीम द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 पार पुरा बागरी मोहल्ला एवं मोड़ी पड़ा केमिकल का छिड़काव किया गया इसके साथ ही नगर में घर-घर पहुंचकर नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है इसी प्रकार निकाय द्वारा नगर परिषद के वाहनों से कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी एलान द्वारा दी जा रही है निकाय के कर्मचारी द्वारा भी घर-घर पहुंचकर नागरिकों को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है