रतलाम: जिले में जल संसाधन संरचनाओं का कार्य प्रगति पर
Last Updated: जुलाई 29, 2021 " 08:37 अपराह्न"
रतलाम|कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में रतलाम जिले की जल संसाधन संरचनाओं का कार्य प्रगति पर है। निर्माणाधीन इन योजनाओं को त्वरित गति से निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने जल संसाधन संभाग के अधिकारी को दिए हैं। जिले में रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में उम्र में तालाब योजना 837.85 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है। सैलाना क्षेत्र के मादलिया घाट तालाब, रावटी वाला डाबड़ी तालाब, अडवानिया तालाब, चिराखादन तालाब, गेनी तालाब, रतलाम ग्रामीण के धवाईपाड़ा तालाब, कुआंझागर तालाब, बंबोरी तालाब, आलोट के भानपुर बैराज, सैलाना के पुनियाखेड़ी तालाब, रतलाम ग्रामीण के पलसोडी तालाब, आलोट के अलीगढ़ तालाब, जावरा के इंद्रपुरी बेराज, सैलाना के परनाला तालाब, रतलाम ग्रामीण के बिबड़ौद तालाब, सैलाना के हड़का तालाब परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति हो चुकी है। उपरोक्त 16 योजनाओं के लिए 11945. 57 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जाकर कार्यवाही प्रगति पर है। सैलाना की करन नदी योजना, लघु योजनाओं में जावरा की मचून तालाब, सैलाना के संगेसरा तालाब, देवला बैराज, नटवरपुरा तालाब तथा रतलाम ग्रामीण के घटवास तालाब के लिए भी कार्यवाही प्रगति पर है। उपरोक्त 6 परियोजना की लागत 7802.39 लाख रुपए तथा रूपांकित क्षमता 2910 हैक्टेयर रहेगी।