एक सितंबर से इंदौर से दुबई के लिए अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा शुरू होगी

  
Last Updated:  अगस्त 29, 2021 " 06:43 अपराह्न"

ad

एक सितंबर से इंदौर से दुबई के लिए अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा शुरू होगी


जल संसाधन मंत्री ‌ तुलसी सिलावट ने इंदौर एयरपोर्ट पर तैयारी का जायजा लिया

इस अवसर पर एयरपोर्ट इंदौर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्रीगण वर्चुअली सम्मलित होंगे।

इंदौर| ज्योतिरादित्य सिंधिया के केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के पश्चात प्रदेश को उड्डयन क्षेत्र में अनेक सुविधाएँ मिली हैं, इन नवीन सुविधाओं का लाभ इंदौर के साथ प्रदेश के नागरिकों को मिलना भी प्रारंभ हो गया है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रबोध शर्मा और एयर इंडिया के एयरपोर्ट मैनेजर सचिन चिटनीस और विकास साह इस मौक़े पर उपस्थित रहे। उन्होंने मंत्री और सांसद इंदौर को आवश्यक जानकारी प्रदान की।

मंत्री श्री सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर से हैदराबाद, ग्वालियर,जयपुर नागपुर और जबलपुर की उड़ान सुविधा के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इंदौर के नागरिकों की ओर से आभार व्यक्त किया है।

साथ ही केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इंदौर से अमृतसर,जम्मू और सूरत के लिए भी फ़्लाइट प्रारंभ करने के लिए निवेदन भी किया है।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा है कि इंदौर से सूरत की फ़्लाइट प्रारंभ होने से इंदौर के कपड़ा व्यवसाय को एक नई गति मिलेगी।

समय की बचत होने से व्यापारी और उद्यमियों को इस सुविधा के बाद मध्यप्रदेश और व्यापारिक राजधानी इंदौर से मिलने वाली सुविधाओं से उद्योग धंधों में निवेश बढ़ेगा और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार सृजित होंगे।

 752 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *