किराया वृद्धि पर परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने बस आपरेटर्स से की चर्चा, परिवहन मंत्री माँगों के निराकरण पर मुख्यमंत्री से करेंगे चर्चा

  
Last Updated:  सितम्बर 8, 2021 " 05:34 अपराह्न"

उज्जैन । परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि बस ऑपरेटर्स की माँगों के संबंध में वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर उनका निराकरण करेंगे। परिवहन मंत्री गत दिवस मंत्रालय में प्रदेश के बस ऑपरेटर्स संघ की माँगों के संबंध में संघ के पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। अपर मुख्य सचिव परिवहन श्री एस एन मिश्रा, परिवहन आयुक्त श्री मुकेश जैन एवं बस आपरेटर्स की ओर से संघ के उपाध्यक्ष श्री फौजदार एवं महामंत्री श्री जे.के. जैन सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

संघ द्वारा अपनी तीन सूत्री माँगों, कोरोना काल में बसवों का संचालन प्रभावित रहने से बसों का 6 माह का टैक्स माफ करने, के फार्म पर नान यूज फेस 100 रूपये करने एवं डीजल की कीमत में निरंतर वृद्धि के कारण किराये में वृद्धि करने का अनुरोध परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री राजपूत से किया। परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया कि कोरोना की व्यथा किसी से छिपी नहीं है। हम और आप सभी ने इसको देखा भी है और भोगा भी है। अत: आपकी विवशता को समझते हैं। हम शीघ्र ही मुख्यमंत्री जी के ध्यान में इसे लाकर निराकरण करेंगे।

मंत्री श्री राजपूत ने बस आपरेटर्स की माँगों के संबंध में अपर मुख्य सचिव परिवहन एवं परिवहन आयुक्त को वस्तुस्थिति से अवगत कराने निर्देश दिए। मंत्री श्री राजपूत ने ऑपरेटर्स से कहा कि बसों के संचालन में आप लोग कोरोना गाईडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। यह सुनिश्चित करे कि कोई भी यात्री बिना मास्‍क के यात्रा नहीं करें। बस ऑपरेटर्स में सर्वश्री सुरेन्द्र रानवानी,भोपाल संभाग, श्री शिव कुमार शर्मा, उज्जैन संभाग, श्री नरेन्द्र बुन्देला अध्यक्ष धार बस ऑपरेटर एसो. श्री रोहित पाण्डे, सागर एवं श्री मंगल सिंह बस आपरेटर बुधनी भी उपस्थित थे।

 401 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *