मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खरगोन के एसपी को हटाया

  
Last Updated:  सितम्बर 12, 2021 " 05:54 अपराह्न"

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेेश के खरगोन जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान को हटा दिया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ग्रामीणों ने खरगोन जिले के बिस्टान पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने थाने की पुलिस पर हत्या का आरोप कराया था।

IPS शैलेंद्र सिंह चौहान को खरगोन SP के पद से हटाया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि बिस्तान में हुई घटना में हमने पहले ही पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। लेकिन ठीक सुपरविजन नहीं होने के कारण, सुपरविजन की कमी के कारण, हमने एसपी को भी हटाने का फैसला किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि घटना की न्यायिक जांच हो रही है। न्यायिक जांच के आधार पर जो तथ्य आएंगे उनके आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे। ऐसी हर घटना को हम गंभीरता से लेते हैं।

नीमच के कन्हैयालाल भील के परिवार के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणाएं

नीमच जिले में एक बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कन्हैयालाल भील की मृत्यु हो गई थी हमने फैसला किया है कि उनका बेटा दुर्गाशंकर जो फिलहाल राजस्थान में है, उसके लालन-पालन और शिक्षा की व्यवस्था सरकार करेगी। कन्हैया लाल के दोनों भाइयों के मकान सरकार बनवा कर देगी। इसके अतिरिक्त 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि भी दोनों भाइयों को दी जाएगी। आरोपियों के खिलाफ पहले ही सख्त कार्रवाई की जा चुकी है।

 535 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *