उज्जैन एसपी को हटाया, इन जिलों के SP भी बदले –

  
Last Updated:  मई 7, 2020 " 05:41 अपराह्न"

भोपाल:7 मई 2020( स्पष्ट खबर) कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़ी सर्जरी की गई है| पिछले दिनों कई जिलों के कलेक्टर बदले गए थे| अब आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं , तीन जिलों के एसपी सहित पांच आईपीएस अफसरों के तबादले किये गए हैं, गुरूवार रात को तबादला सूची जारी की गई है,

कोरोना को लेकर बिगड़ती स्थिति के चलते उज्जैन में कलेक्टर के बाद एसपी सचिन अतुलकर को भी हटा दिया गया है| आगर मालवा के एसपी मनोज कुमार को अब उज्जैन का नया जिला अधीक्षक बनाया गया है| राकेश सागर आगर मालवा के नए एसपी होंगे| वहीं कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के भाई और मंदसौर के एसपी हितेश चौधरी को हटाकर पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल पदस्थ किया है| वहीं सिद्धार्थ चौधरी को मंदसौर एसपी बनाया गया है|

 2,952 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *