कोरोना वायरस की तीसरी लहर नहीं आएगी, एम्स के डायरेक्टर का दावा

  
Last Updated:  सितम्बर 22, 2021 " 12:24 अपराह्न"

नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े और दुनिया भर में प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने दावा किया है कि भारत में कोरोनावायरस खत्म हो गया है।

डॉ गुलेरिया ने कहा कि भारत में तीसरी लहर की संभावना अब ना के बराबर रह गई है। कोरोनावायरस अब महामारी नहीं रहा बल्कि सिर्फ सामान्य सर्दी-जुकाम और खांसी की बीमारी की तरह रह गया है। उल्लेखनीय है कि सरकारी स्तर पर पहली बार किसी ने तीसरी लहर को लेकर इस प्रकार का बयान दिया है।

डॉक्टर गुलेरिया का बयान उस समय आया है जबकि दक्षिण भारत के कुछ राज्य कोरोनावायरस के कारण काफी परेशान हैं और इसी सप्ताह हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में बड़ी संख्या में संक्रमण पाया गया है। हिमाचल प्रदेश के स्कूल 25 सितंबर तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।

 473 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *