मध्य प्रदेश में उप चुनाव की घोषणा, आचार संहिता लागू

  
Last Updated:  सितम्बर 28, 2021 " 04:51 अपराह्न"

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसी के साथ सभी चुनावी क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। सभी प्रकार के राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी क्षेत्रों में जनदर्शन कार्यक्रम चला रहे थे।

मध्यप्रदेश उपचुनाव का भारत के चुनाव आयोग द्वारा मध्य प्रदेश की खंडवा बुरहानपुर लोकसभा सीट एवं पृथ्वीपुर, रैगॉंव और जोबट विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव की घोषणा की है। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार:-

नामांकन की तारीख: 8 अक्टूबर 2021 से
नाम वापसी की तारीख:- 13 अक्टूबर 2021 तक
मतदान की तारीख:- 30 अक्टूबर 2021
मतगणना एवं चुनाव परिणाम की तारीख: 2 नवंबर 2021

आचार संहिता से क्या होगा
चुनावी क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम नहीं रुकेगा, लेकिन टीकाकरण के काम में नेताओं की भागीदारी प्रतिबंधित।
सभी प्रकार के राजनीतिक कार्यक्रम प्रतिबंधित। निर्वाचन अधिकारी की अनुमति अनिवार्य।
धार्मिक स्थलों का राजनीति के लिए प्रयोग प्रतिबंधित।
सरकार ऐसा कोई आदेश जारी नहीं कर सकती जिससे मतदाताओं के प्रभावित होने की संभावना हो।
चुनावी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के फोटो वाले बैग में राशन नहीं बांटा जाएगा।
सरकार ऐसी कोई घोषणा नहीं करती जो मतदाताओं को प्रभावित करती हो।

 535 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *