घमंड हुआ चूर,चंद मिनट में धू…धू कर जला अहंकारी रावण-

  
Last Updated:  अक्टूबर 16, 2021 " 02:39 पूर्वाह्न"

रतलाम/सैलाना। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम में मात्र 5 मिनट में ही रावण का पुतला जलकर स्वाहा हो गया । कोरोना संक्रमण महामारी केे गाइडलाइन अनुसार रावण दहन कार्यक्रम हाई स्कूल प्रांगण में नगर परिषद सैलाना के सौजन्य से रावण के पुतले के दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक मीडिया कर्मी सहित बड़ी संख्या में सैलाना नगर वासी उपस्थित हुए। सर्वप्रथम श्री रघुनाथ द्वारा मंदिर से खुली जीप में भगवान श्री राम लक्ष्मण जी और उनकी सेना की प्रतीकात्मक रैली निकाली गई जो कि मुख्य मार्ग से होते हुए हाई स्कूल प्रांगण पहुंची, किस प्रतीकात्मक रैली में नगर परिषद सीएमओ जी एस गुहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह राठौर, एसडीओपी संदीप निगवाल, थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह , उप निरीक्षक मनोज पाटीदार उप निरीक्षक जय श्री सिसोदिया उप निरीक्षक मुकुट सिंह यादव दिलीप रावत सहित सैलाना पुलिस के जवान व नगर परिषद के कर्मचारी शामिल रहे।। हाई स्कूल प्रांगण पहुंचने पर विधायक हर्ष विजय गहलोत द्वारा श्री राम परिवार का स्वागत किया गया जिसके पश्चात रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस वर्ष भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नगर परिषद सैलाना द्वारा की गई आतिशबाजी की व्यवस्था रही, जिसे सैलाना के नागरिकों महिलाओं बच्चों ने बहुत सराहा।। नगर परिषद सैलाना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुरक्षा के भी भरपूर इंतजाम रहे वहीं दूसरी ओर पुलिस थाना सैलाना के अधिकारी कर्मचारी गण पूरी तरह मुस्तैद दिखे। कार्यक्रम के अंत में सीएमओ नगर परिषद सैलाना जीएस गुहा ने आमंत्रित प्रशासनिक अधिकारियों जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों एवं आम जनता का आभार व्यक्त किया।

 460 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *