रतलाम: कलेक्टर ने अधिकारियों को साथ लेकर शहर में शासकीय भूमियों का निरीक्षण किया

  
Last Updated:  अक्टूबर 16, 2021 " 07:30 अपराह्न"

रतलाम। रतलाम शहर में उपलब्ध शासकीय भूमियों का निरीक्षण कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा शनिवार को विभिन्न अधिकारियों को साथ लेकर किया गया। आमजन के हित एवं शासन हित में विधायक श्री चैतन्य काश्यप की मंशा अनुसार शासकीय भूमि का उपयोग विभिन्न शासकीय योजनाओं, परियोजनाओं में किया जाएगा। विधायक श्री काश्यप द्वारा शहर में उपलब्ध भूमियों के आमजन के हित में सदउपयोग हेतु निरंतर मानीटरिंग एवं कार्ययोजनाएं तैयार की जा रही है। कलेक्टर के भ्रमण में अपर कलेक्टर श्री एमएल आर्य, निगमायुक्त श्री सोमनाथ झारिया, सिटी एसडीएम श्री अभिषेक गहलोत, नगर निगम कार्यपालन यंत्री श्री सुरेश व्यास, श्री हनीफ शेख, श्री जीके जयसवाल, सिटी तहसीलदार श्री गोपाल सोनी आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर द्वारा माणक चौक शासकीय स्कूल का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही बाजार परिसर एवं सब्जी मंडी का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात सैलाना बस स्टैंड स्थित मिशनरी कंपाउंड पहुंचकर भूमि का जायजा लिया। यहा संचालित बाल ग्रह प्रबंधक से बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद जहांगीर मिल क्षेत्र की खाली पड़ी भूमि देखी। यहां कचरे का ढेर देखकर नाराज हुए। निगमायुक्त को निर्देशित किया कि सफाई की जाए, कचरा हटाया जाए।
कलेक्टर अधिकारियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मांगल्य मंदिर परिसर पहुंचे। वहां प्रबंधक से चर्चा की, मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए कलेक्टर द्वारा राजबाग कॉलोनी क्षैत्र से मंदिर तक अप्रोच रोड निर्माण हेतु निर्देशित किया गया। एसडीएम को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में मौजूद जितने भी व्यक्ति हैं उनका सत्यापन किया जाए।
सज्जन मिल परिसर पहुंचकर खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रबंधक सज्जन मिल श्री जैन से जानकारी प्राप्त की। परिसर में रेत के ढेर पाए गए। इस पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रबंधक से पूछा गया कि किसकी अनुमति से रेत के स्टॉक की अनुमति दी गई है। संतुष्टि पूर्वक उत्तर नहीं मिलने पर एसडीएम को निर्देश दिए कि रेत को जप्त किया जाए, वाहन भी जप्त कर लिए जाए और प्रकरण बनाया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि रतलाम शहर पुराना है यहां कई नव निर्माण की आवश्यकता है। शहर में जहां अतिक्रमण है, वहां शासकीय भूमि पर कब्जा छुड़ाया जाएगा। कानूनी पेचिदगिया भी सुलझाई जाएगी। शहर के विकास के लिए बेहतर प्लानिंग की जाएगी।
जिन दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों को अपनी निर्धारित सीमा से आगे बढ़ा दिया गया है ऐसे अतिक्रमण हटाए जाएंगे, यहां कार्य दीपावली पश्चात होगा।

 403 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *