MP: ट्यूबवेल खनन करते समय पानी की जगह अचानक निकलने लगी आग , बोरिंग मशीन जलकर खाक-

  
Last Updated:  अक्टूबर 19, 2021 " 09:02 अपराह्न"

भोपाल/पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना ज‍िले से चौंकाने वाले समाचार है पन्ना जिले में एक स्कूल में टयूबवेल उत्खन करते समय बोर‍िंग मशीन से पानी न‍िकालने के ल‍िए खुदाई हुई तो उसमें पानी की जगह आग की लपटें न‍िकलने लगी।

पन्ना जिले में माध्यमिक स्कूल झुमटा में पीने के लिए पानी निकालने के लिए विद्यालय द्वारा शासकीय राशि से बोरवेल कराया जा रहा था। उस समय वहां हड़कंप मच गया जब बोरिंग मशीन द्वारा लगभग 50 फीट की खुदाई होने के बाद पानी की जगह अचानक आग की लपटें निकलने लगी तो देखते ही देखते भयानक आग लगने से मशीन जलने लगी ।

इसको देखकर आसपास लोगों का हुजूम लग गया, तत्काल स्थानीय लोगों ने गुनौर पुलिस तथा प्रशासन को सूचना दी सूचना मिलते ही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड द्वारा बोरिंग मशीन में लगी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग और बढ़ने लगी. कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

एसडीओपी पीयूष मिश्रा का कहना है क‍ि कथित तौर पर उक्त स्थान पर या तो कोई गैस का भंडार है या फिर पेट्रोल, डीजल जैसा पदार्थ उपलब्ध है जिसके कारण आग की लपटें निकल रही हैं. फिलहाल, संबंधित बोर खनन स्थान पर कौन सी प्राकृतिक गैस उपलब्ध है, जिसके कारण आग लगी है, जांच उपरांत ही यह पता चल सकेगा. हालांकि, पूरी घटना में किसी के घायल होने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

शराबी के ऊपर से पूरी ट्रेन निकल गई, न खरोंच आई न होश आया-

शराबी के ऊपर से पूरी ट्रेन निकल गई, न खरोंच आई न होश आया-

सारे पुराने वाहनो के लिए, पेट्रोल, डीज़ल भराने पर लगी रोक, पम्प पे होगा चलान, पुलिस टीम तैनात

सारे पुराने वाहनो के लिए, पेट्रोल, डीज़ल भराने पर लगी रोक, पम्प पे होगा चलान, पुलिस टीम तैनात

रतलाम: डेढ़ वर्ष पूर्व नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार-स्पष्ट खबर

रतलाम: डेढ़ वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार http://bit.ly/3DNrIaE

 745 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *