Ratlam:भाजपा ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान कर याद किया उनका बलिदान

  
Last Updated:  जून 25, 2024 " 05:37 अपराह्न"

आपातकाल की 50वीं बरसी पर मना काला दिवस-

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल की 50 वीं बरसी पर काला दिवस मनाया। इस दिन जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित सभी पदाधिकारियों ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की हत्या कर आपातकाल लगाया था। आपातकाल मे ना कोई अपील होती थी और ना दलील सुनी जाती थी। कई लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को तब जेल मे डाला गया था। उन्होंने जो संघर्ष किया, उसके कारण आज से मजबूत लोकतंत्र के साथ देश तरक्की कर रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने पूर्व गृहमंत्री व लोकतंत्र रक्षक सेनानी हिम्मत कोठारी के निवास पर जाकर सम्मान किया। इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा,मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, एमआईसी धर्मेंद्र व्यास, पार्षद हितेश कामरेड, पूर्व पार्षद श्रेणिक जैन आदि उपस्थित रहे। श्री उपाध्याय ने लोकतंत्र सेनानियों पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य परसराम सैनी, शंकरलाल माली, शांतिलाल मूणत, सुरेन्द्र गोरेचा, का भी घर जाकर सम्मान किया। जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ सहित प्रवीण सोनी, स्नेहिल उपाध्याय, गोपाल शर्मा, विजय कसेरा, बद्रीलाल परिहार आदि उपस्थित रहे।

भाजपा दीनदयाल मंडल मे भाजपा ने क्षेत्र मे निवासरत लोकतंत्र सेनानियों चंदनमल पिरोदिया, बद्रीलाल चौहान का सम्मान किया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी सह प्रभारी निलेश बाफना, सह कार्यालय मंत्री राजेश नागर, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट पार्षद रणजीत टांक, अ.जा. मोर्चा के सुजीत पटेल, प्रभु नेका, मधु शिरोडकर, वार्ड संयोजक शाहिद  खान , मोहन वर्मा, मुकेश परमार आदि उपस्थित रहे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 470 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *