रिध्दि सिद्धि एवेंयू निर्माण स्थल से खनिज गिट्टी जप्त

  
Last Updated:  अक्टूबर 30, 2021 " 08:00 अपराह्न"

रतलाम। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के आदेश के पालन मे रिध्दि सिद्धि एवेंयू निर्माण स्थल से एक डंपर mp 09 gf 6633 को खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन मे जप्त कर पुलिस थाना दीन दयाल नगर की अभिरक्षा मे रखा गया। मौके पर जाँच के समय पाया गया कि कॉलोनी के रोड निर्माण मे 1500 घन मीटर मुरम एवं 240 घन मीटर गिट्टी का उपयोग किया गया है और मौका स्थल पर 60 घन मीटर गिट्टी रखी पायी गई।

उक्त खनिज की रॉयल्टी मौके पर प्रस्तुत नही की गई। जिसके सम्बन्ध मे सूचना पत्र दिया गया।जिसके जबाब मे संबंधित द्वारा मुरम की 1440 घन मीटर की रॉयल्टी प्रस्तुत की है और गिट्टी की रॉयल्टी 303 घन मीटर की प्रस्तुत की है। मुरम की शॉर्ट मात्रा 60 घन मीटर की रॉयल्टी नही होने से संबंधित के विरुद्ध अर्थ दंड की कार्यवाही सक्षम न्यायालय द्वारा की जावेगी।

धार: सरपंच व सचिव पर वसूली की कार्यवाही

 576 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *