रतलाम/ गुलाब चक्कर की प्रथम वर्षगांठ पर 25 संगीत संस्थाओं का संगम, एक वर्ष में हुए 208 आयोजन
Last Updated: जून 9, 2026 " 03:47 अपराह्न"
Ratlam: गुलाब चक्कर की प्रथम वर्षगांठ पर 25 संगीत संस्थाओं का संगम, एक वर्ष में हुए 208 आयोजन
रतलाम, 09 जून(स्पष्ट खबर)। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सहयोग से सोमवार 08 जून की शाम राष्ट्रीय मैत्री दिवस पर संगीतमय वटवृक्ष की शाख गुलाब चक्कर की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संगीत साधकों का अनूठा त्रिवेणी संगम आयोजित हुआ।
मुख्य संयोजक विशाल कुमार वर्मा, विशनित योग संगीत संस्थान के नेतृत्व में नगर के 25 से अधिक संगीत व सामाजिक संस्थानों ने मिलकर एक वर्ष में 208 सफल आयोजनों की श्रृंखला पूर्ण की। इसी उपलब्धि को समर्पित यह दिव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। गुलाब चक्कर के जीर्णोद्धारकर्ता, पूर्व जिलाधीश एवं वर्तमान अपर सचिव वन विभाग म.प्र. शासन राजेश बाथम विशेष रूप से उपस्थित हुए। सभी संस्थाओं ने श्री बाथम का शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं गिलोय हरित माला से सम्मान किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, निगम आयुक्त अनिल भाना, तहसीलदार रिऋभ ठाकुर, जिला परियोजना अधिकारी अरुण पाठक भी मौजूद रहे।
सहभागी संस्थाओं में गिरिश सिंगिंग क्लब, अनुनाद सांस्कृतिक एवं जनकल्याण सेवा समिति, सिसोदिया सुर संगम ग्रुप, स्वर सिद्धि म्यूजिकल ग्रुप, सुरताल म्यूजिकल ग्रुप, राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति, आशिर्वाद म्यूजिकल ग्रुप, सूर सागर डायमंड ग्रुप, त्रकधा म्यूजिकल ग्रुप, आस्था म्यूजिकल ग्रुप, चिंतन क्लब, अंजनीय म्यूजिकल ग्रुप, बी आर म्यूजिकल ग्रुप, सारेगामा रतलाम सहित अन्य प्रमुख रहे।
डॉ प्रदीप जैन, रत्नेश विजयवर्गीय, प्रकाश व्यास, दिनेश वाघेला, सुरेन्द्र जैन, रमेश सोनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं संगीत प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र त्रिवेदी ने किया तथा आभार प्रदर्शन विशाल कुमार वर्मा एवं नित्येन्द्र आचार्य ने किया।