धन्वंतरि जयंति एवं छठवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

  
Last Updated:  नवम्बर 2, 2021 " 02:17 अपराह्न"


रतलाम/सैैलाना। आयुष विभाग म.प्र. भोपाल के आदेशानुसार, जिलाधीश रतलाम के निर्देशन में,आयुष विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग रतलाम द्वारा जिला आयुष कार्यालय रतलाम में आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत धन्वंतरि जयंति एवं छठवे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर पोषण हेतु आयुर्वेद के अंतर्गत कुपोषित बच्चों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी अनिल मेहता प्रभारी शास.आयुष औष.हतनारा ने देते हुए बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता पंड्या एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ आर पी द्विवेदी ,आर एम् ओ डॉ इंतेखाब मंसूरी,डॉ रमेश कटारा,डॉ रागिनी शर्मा और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
महिला बाल विकास अधिकारी एवं जिला आयुष अधिकारी द्वारा अपने उद्भोदन में जिले से कुपोषण को ख़त्म करने का संकल्प लेने की बात की गई। डॉ रमेश कटारा,एवं डॉ रागिनी शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
डॉ इंतेखाब मंसूरी द्वारा कुपोषित बच्चों का स्वस्थ्य परिक्षण कर दवाइयां दी गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश कटारा ने किया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ चौहान ने आयुष औषधियों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

 488 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *