खंडवा लोकसभा क्षेत्र एवं पृथ्वीपुर, 62- रैगांव एवं 192-जोबट विधानसभा क्षेत्रों में दिनांक 30 अक्टूबर 2021 को डाले गए मतों की गणना दिनांक 2 नवंबर 2021 को संबंधित जिलों में की गई-
Last Updated: नवम्बर 2, 2021 " 11:29 अपराह्न"
भोपाल। 28-खंडवा लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के श्री ज्ञानेश्वर पाटिल को 6,32,455 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री राजनारायण सिंह पुरनी रहे, जिन्हें कुल 5,50,315 मत मिले। श्री ज्ञानेश्वर पाटिल 82,140 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए।
45- पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के डॉ. शिशुपाल यादव को 82,673 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री नितेंद्र सिंह राठौर रहे, जिन्हें कुल 66,986 मत मिले। डॉ. शिशुपाल यादव 15,687 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए।
67- रैगांव (अ.जा) विधानसभा क्षेत्र में इंडियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती कल्पना वर्मा को 72,989 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती प्रतिमा बागरी रहीं, जिन्हें कुल 60,699 मत मिले। श्रीमती कल्पना वर्मा 12,290 मतों के अंतर से विजयी घोषित की गईं।
192- जोबट (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती सुलोचना रावत को 68,949 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री महेश रावत ‘पटेल’ रहे, जिन्हें कुल 62,845 मत मिले। श्रीमती सुलोचना रावत 6,104 मतों के अंतर से विजयी घोषित की गईं।