रतलाम: शासकीय उचित मूल्य दुकानों के खुलने, बंद होने का समय निर्धारित

  
Last Updated:  नवम्बर 18, 2021 " 07:17 अपराह्न"

रतलाम। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के आदेशानुसार रतलाम जिले में म.प्र. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 की कंडिका 18 के अन्तर्गत जनसुविधा की दृष्टि से शासकीय उचित मूल्य दुकानों के खुलने, बंद होने का समय निर्धारित गया है।

ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकान खुलने का समय प्रातः 9.00 से सायं 4.00 बजे तक तथा नगरीय क्षेत्र में प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक तथा दोपहर 3.00 बजेसे सायं 6.00 बजे तक रहेगा। अन्न उत्सव दिवस को समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानें प्रातः 9.00- बजे से सायं 5.00 बजे तक खुली रखी जाएगी।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि उक्त सूचना अनिवार्य रुप से शासकीय उचित मूल्य दुकान पर भी प्रदर्शित की जाए।

 743 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *