प्रभारी मंत्री श्री यादव का रतलाम, सैलाना, आलोट-ताल, में भ्रमण कार्यक्रम

  
Last Updated:  फ़रवरी 11, 2020 " 04:13 अपराह्न"

रतलाम । 11 फरवरी,।      प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव 13 फरवरी को रतलाम जिले  के भ्रमण पर आएंगे।
    अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री यादव 13 फरवरी को इंदौर से रवाना होकर प्रातः 11.00 बजे रतलाम आकर शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित होंगे। वे प्रातः 11:30 बजे सैलाना के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:00 बजे सैलाना में कृषि उपज मंडी में आयोजित जय किसान ऋण माफ़ी कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 2:00 बजे ताल के लिए प्रस्थान करेंगे। 3:00 बजे कृषि उपज मंडी ताल में आयोजित जय किसान ऋण माफ़ी कार्यक्रम में शामिल होकर सायं 5:00 बजे ताल-आलोट से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 1,642 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *