जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण हेतु नई तारीख घोषित-

  
Last Updated:  दिसम्बर 14, 2021 " 05:08 अपराह्न"

भोपाल। प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों का आरक्षण अभी तक नहीं हुआ है। पंचायत राज संचालनालय द्वारा दिनांक 14 दिसंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण होना था लेकिन स्थगित कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश पंचायत राज संचालनालय द्वारा सभी कलेक्टरों एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भेजी गई सूचना में बताया गया है कि जिला पंचायत के अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया दिनांक 18 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश के सभी कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत के सूचना पटल पर यह सूचना प्रदर्शित की जाएगी। 

पंचायत राज संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा बताया गया है कि कलियासोत डेम स्थित वाल्मी में दोपहर 12 बजे से आरक्षण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जो भी नागरिक इस कार्रवाई में भाग लेने के इच्छुक हैं। वह नवीन तिथि पर उपस्थित हो सकते हैं।

 547 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *